Car
मई का आखिरी सप्ताह आ चुका है और इसी जाते हुए महीने में कार कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए काफी सारे आकर्षक ऑफर्स दे रही है। इस लिस्ट में हुंडई (Hyundai), मारूति (Maruti) व टाटा (Tata) के नाम शामिल है।
RediGo की मिडिया पब्लिसिटी हर बार लैमन ग्रीन में ही की गई है। वहीं मारूति ने कुछ दिन पहले ही Alto 800 का अपडेट वर्जन भारतीय बाजार में उतारा है। इस नए अपडेट वर्जन की पब्लिसिटी भी लैमन ग्रीन कलर में ही की गई है। ऐसा इसलिए भी हो सकता है कि मारूति कहीं इस कलर स्कीम के सहारे ही RediGo को मात देना चाहती हो।
शेवरले बीट के अपडेट वर्जन की टेस्टिंग देश में शुरू हो चुकी है। बेंगलुरू के व्हाइटफील्ड एरिया में ड्राइव टेस्टिंग के समय इस कार की कुछ छलकियां कैमरे में कैद हुई है। इस नई कार के अगले साल तक आने की उम्मीद जताई जा रही है।
शेवरले इंडिया अपने मॉडल सीरीज़ पर ग्राहकों के लिए राहत भरे आकर्षक ऑफर दे रही है। ऑफर्स कंपनी की हैचबैक बीट, सेल सेडान, एंजॉय एमपीवी और एसयूवी टवेरा पर दिए हैं। ऑफर्स केवल कुछ दिनों के लिए ही मान्य है।
मारूति ने अपनी 2 कारों के दाम 68 हजार रूपए तक घटाए हैं। कीमतें दोनों के डीज़ल मॉडल के SHVS
वेरिएंट पर कम हुए हैं। नई कीमतें
केवल दिल्ली-एनसीआर के लिए ही है।
इस कार के दाम वास्तव में 2.30 रूपए कम हुए हैं। इस कार का नाम है ............ । पहले इस कार की कीमत थी 33.20 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली), जो घटकर अब 30.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रह गई है।
हुंडई मोटर्स ने Hyundai Grand i10 का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6.05 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, अहमदाबाद) रखी गई है। यह स्पेशल एडिशन पेट्रोल व डीज़ल दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने इससे पहले Xcent का स्पेशल एडिशन लॉन्च किया था।
टाटा मोटर्स ने पैसेन्जर ट्रांसपोर्टेशन सेगमेंट में विंगर डिकोर के अपडेट वर्जन को लॉन्च किया है। इसके पावर व टॉर्क में बढ़ोतरी की गई है। इसे 3 वेरिएंट में उतारा गया है।
टाटा मोटर्स स्मॉल कार सेगमेंट में एक
और नई कार लाने की तैयारी कर रही है। होंडा व हुंडई सहित अन्य कार कंपनियां भी इस सेगमेंट में
उतारने की तैयारी में है।
मर्सिडीज़-बेंज की लग्ज़री कॉम्पैक्ट एसयूवी GLC को 2 जून को लॉन्च होनी है। इस SUV के बारे में नई खबर यह है कि यह केवल डीज़ल मॉडल में ही भारतीय बाजार में आएगी।
फॉक्सवेगन ने अपनी जल्द आने वाली कॉम्पैक्ट सेडान के लिए स्मार्टफोन एप लॉन्च किया है। कार का नाम तो आप जानते ही हैं। इस एप का फिलहाल इसका एंडरोइड वर्जन ही उपलब्ध है।
ब्राजीलियन रेनो क्विड में 4 एयरबैग और एबीएस (ABS) उपलब्ध होगा। यह सुरक्षा मानक वहां के अधिकारियों द्वारा निर्धारित किया गया है। ब्राजील में रेनो क्विड को वहीं तैयार किया जाएगा।
मारूति सुजुकी बलेनो को UK में 1 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह ‘Made in India’ कार है यानी इसे भारत में निर्मित किया गया है।
फोर्ड इंडिया (Ford India) ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए करीब 48 हजार डीज़ल ईकोस्पोर्ट (Ecosport) को रिकॉल करने की घोषणा की है। साथ ही 700 से ज्यादा ईकोस्पोर्ट (Ecosport) को सेफ्टी के चलते कुछ पार्ट्स को रिप्लेस करने के लिए वापस मंगवाया है।
हम यहां आपके लिए लाए हैं मारूति सुजु़की ऑल्टो 800 फेसलिफ्ट की फोटो गैलरी, जिसे देखकर आप इसके लुक से लेकर इंटीरियर और फीचर्स को आसानी से समझ पाएंगे।
















