Car

यूनियन आईजी मेटल का कहना है कि यह प्रस्ताव श्रमिकों के हितों के खिलाफ है और इससे हजारों नौकरियों पर खतरा मंडरा सकता है। यूनियन ने वोक्सवैगन से मांग की है कि वे नौकरियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और अपनी फैक्ट्रियों को बंद करने की योजना पर रोक लगाएं।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) द्वारा गुरुवार को अपने सभी मॉडल्स के दाम में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी का ऐलान किया गया। नई कीमतें 1 जनवरी से लागू होंगी। कीमतों में बढ़ोतरी की वजह इनपुट लागत का बढ़ना है। 

भारत का सबसे बड़ा ऑटो शो, 2025 भारत मोबिलिटी एक्सपो, अगले साल जनवरी में अपनी भव्य वापसी करने जा रहा है।

भारत में यात्री वाहन बिक्री नवंबर में सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़कर 3,50,000 यूनिट्स रही है। यह जानकारी सोमवार को जारी हुए डेटा से मिली। 

रेलू बाजार में कारों और एसयूवी की बिक्री में नवंबर में बढ़त देखने को मिली है। इस दौरान मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और टोयोटा किर्लोस्कर की थोक बिक्री में इजाफा हुआ है।

महिंद्रा ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में अपनी दो नई गाड़ियों, XUV.e9 और BE.6e, को लॉन्च कर दिया है। इन गाड़ियों ने न केवल इलेक्ट्रिक वाहन के क्षेत्र में ब्रांड की पकड़ मजबूत की है, बल्कि तकनीकी नवाचार और प्रीमियम डिजाइन के साथ उपभोक्ताओं को नए विकल्प भी दिए हैं।

भारत में निजी उपभोग बढ़ने के कारण टियर 2 और 3 शहर मोटर इंश्योरेंस सेक्टर के लिए ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को जारी की गई एक रिपोर्ट में दी गई।

इस साल का लॉस एंजिल्स ऑटो शो ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय मंच बन चुका है। 17 नवंबर से शुरू हुआ यह शो 1 दिसंबर तक चलेगा, और इसमें दुनियाभर के प्रमुख वाहन निर्माता अपने अत्याधुनिक डिज़ाइन और तकनीकी नवाचार प्रस्तुत कर रहे हैं।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने भारत में ऑपरेशन शुरू करने के बाद से अब तक 30 लाख गाड़ियों को निर्यात करने का नया कीर्तिमान हासिल किया है।

रोल्स-रॉयस कारें न केवल अपने शानदार डिजाइन और लक्ज़री के लिए जानी जाती हैं, बल्कि इन्हें और भी अनूठा और व्यक्तिगत बनाने वाली एक्सेसरीज़ भी एक बड़ा आकर्षण हैं। यह कारें सिर्फ एक वाहन नहीं हैं; यह अमीरों की शान, स्टाइल और व्यक्तित्व का प्रतीक हैं। आइए जानते हैं, रोल्स-रॉयस कारों के लिए कौन-कौन सी एक्सेसरीज़ उपलब्ध हैं, जो इन्हें और खास बनाती हैं।

ऑटोमोबाइल उद्योग में तकनीकी प्रगति और डिजाइन नवाचार ने कारों को स्मार्ट, सुरक्षित और अधिक कुशल बना दिया है। वर्तमान समय में Controller Area Network (CAN) तकनीक से लैस कारें उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन रही हैं। यह तकनीक वाहन के विभिन्न कंपोनेंट्स को बेहतर तरीके से आपस में जोड़े रखती है, जिससे सुरक्षा और प्रदर्शन में सुधार होता है।

देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर इंडिया (एचएमआई) ने उभरते हुए बाजारों में उनकी कारों की मांग को पूरा करने के लिए भारत को प्रोडक्शन हब बनाने की योजना बनाई है।

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक संतोष अय्यर ने कहा कि तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में लग्जरी कारों की बढ़ती मांग के कारण कंपनी की बिक्री में इस साल दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की जाएगी।

2024 की बहुप्रतीक्षित चौथी पीढ़ी की मारुति सुजुकी डिजायर सेडान को सोमवार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये रखी गई है, और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.14 लाख रुपये तक जा सकती है। खास बात यह है कि यह मॉडल ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल करने वाला पहला और एकमात्र मारुति कार है।

त्योहारी सीजन में बड़ी छूट और उच्च ग्रामीण आय के कारण भारत के ऑटो सेक्टर की खुदरा बिक्री में तेजी दर्ज हुई है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (एफएडीए) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कारों, दोपहिया और वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री अक्टूबर में 32 प्रतिशत से बढ़कर 28.33 लाख यूनिट हो गई, जो पिछले साल इसी महीने में 21.44 यूनिट थी।

इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत का ईवी चार्जिंग बाजार तेजी से बढ़ने का अनुमान है। मंगलवार को आई एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बाजार 2030 तक 3.7 बिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगा।