UV
Renault Duster का 7-सीटर वर्जन जल्दी आ सकता है। इसे इसी साल के अंत तक या अगले साल के बीच में उतारा जा सकता है। रेग्युलर मॉडल 5 सीटर है जिसमें AWD के साथ AMT ऑप्शन भी है।
Mahindra अपनी SUV को पेट्रोल इंजन के साथ उतारने की योजना पर काम कर रही है। इसकी वजह दिल्ली में 2000cc से अधिक पावर वाले डीज़ल इंजन पर बैन बताया जा रहा है।
Honda की पहली मिड साइज SUV- BR-V को लॉन्च हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ है । इस दौरान BR-V को 9,000 बुकिंग हासिल हुई हैं। वेटिंग पीरियड भी दो महीने का हो गया है। BR-V एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसका मुकाबला S cross और Hyundai Creta से है।
Mercedes-Benz ने अपनी नई SUV को आज भारत में लान्च कर दिया है। इसका नाम है GLC-Class। इसकी कीमत 50.7 लाख रूप्ए (एक्स-शोरूम, पुणे) रखी गई है।
Mercedes-Benz अपनी नई SUV को कल लॉन्च करने जा रही है। इसका नाम है GLC। यह C-Class लग्ज़री सेडान का SUV वर्जन है।
लग्ज़री स्पोर्ट्स कार कंपनी पोर्श (Porsche) ने अपनी मैकन (Macan) SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 97.7 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
विटारा ब्रेज़ा पर 6 महीने का ज्यादा का वेटिंग पीरियड है। सूत्रों के अनुसार विटारा ब्रेज़ा के टॉप वेरिएंट ZDi (O) व ZDi+ पर तो वेटिंग पीरियड 9 महीनों से ज्यादा है। अगर अभी विटारा ब्रेज़ा की एडवांस बुकिंग अभी कराई जाती है तो डिलीवरी दिसम्बर या अगले साल जनवरी में ही मिल पाएगी।
फोर्ड इंडिया (Ford India) ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए करीब 48 हजार डीज़ल ईकोस्पोर्ट (Ecosport) को रिकॉल करने की घोषणा की है। साथ ही 700 से ज्यादा ईकोस्पोर्ट (Ecosport) को सेफ्टी के चलते कुछ पार्ट्स को रिप्लेस करने के लिए वापस मंगवाया है।
मारूति अपनी माइक्रो-एसयूवी इग्निस का कॉन्सेप्ट वर्जन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखा चुकी है। अब इंतजार है तो इसके लॉन्च होने का। फिलहाल इस सेगमेंट में केवल महिन्द्रा की केयूवी-100 ही है।
हम आपको आपके बज़ट
और आपकी पसंद के मुताबिक कारों की कुल कीमत, बैंक लोन और मंथली इंस्टॉलमेंट
की वह सब जानकारी देंगे, जिसके बाद आपको अपनी सपनों की कार खरीदना काफी
आसान हो जाएगा।
सेंग्यॉन्ग टिवोली को नेपाल में लॉन्च किया गया है। वहां इसकी कीमत 33.66 लाख रूपए के करीब रखी गई है। नेपाल में टिवोली को CBU रूट के जरिए उतारा जाएगा।
BMW ने कंफर्म किया है कि उसकी X7 SUV और i8 कूपे का ऑपन टॉप वर्जन रोडस्टर (Roadster) को साल 2018 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की लाइनप में जल्द ही नए लग्ज़री मॉडल भी शामिल किया जाएगा।
होंडा ने इसी महीने में अपनी मिड साइज एसयूवी बीआर-वी को लॉन्च किया है। अभी केवल एक हफ्ता ही लॉन्च को गुजरा है और इसे 4,000 बुकिंग मिल चुकी है। बीआर-वी 5 मई को लॉन्च हुई थी।
हुंडई की थर्ड जनरेशन टकसन एसयूवी चैन्नई में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। टकसन को इसी साल फरवरी में हुए इंडियन ऑटो एक्सपो में भी दिखाया गया था। भारत में टकसन की यह दूसरी पारी है।
फोर्ड इंडिया ने ईकोस्पोर्ट का नया ‘ब्लैक
एडिशन’ लाॅन्च किया है। कीमत 8.58 लाख
रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
महिन्द्रा ने अपनी छोटी एसयूवी TUV 300 को अधिक दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। नए वेरिएंट T8 100bhp की कीमत 8.98 लाख रूपए और AMT वेरिएंट की कीमत 9.72 लाख रूपए है।
इसुजु इंडिया (Isuzu India) ने डी-मैक्स वी-क्राॅस (D-Max V-Cross) पिकअप की बुकिंग लेना शुरू कर दिया हैै। बुकिंग राशि 50 हजार रूपए है।
महिन्द्रा ने XUV-500 के एक और वेरिएंट में आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स की पेशकश की है। यह वेरिएंट है W-6, जिसे आज मुम्बई में लाॅन्च किया गया है। इसकी कीमत 14.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।
महिन्द्रा जल्दी ही अपनी छोटी एसयूवी टीयूवी-300 को 12 मई को एक पावरफुल इंजन के साथ पेश करने वाली हैै। कंपनी ने टीयूवी-300 को पिछले साल उतारा था और तब से यह कार कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है।