अप्रिलिया ट्यूनो 457 स्पेशल एडिशन लॉन्च, दमदार इंजन और प्रीमियम फीचर्स के साथ एंट्री
बाजार में अप्रिलिया कई सेगमेंट में बाइक की बिक्री करती है, कंपनी की ओर से 450 सीसी सेगमेंट में अप्रिलिया ट्यूनो 457 को भी ऑफर किया जाता है। इस मोटरसाइकिल को हाल में ही स्पेशल एडिशन के साथ ऑफर किया गया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
अप्रिलिया ट्यूनो 457 को मिला स्पेशल एडिशन
अप्रिलिया की ओर से भारतीय बाजार में टूनो 457 को ऑफर किया जाता है। अब इस मोटरसाइकिल को निर्माता की ओर से स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया गया है।
ये है खासियत
2006 की दिग्गज अप्रिलिया टूनो 1000आर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए निर्माता की ओर से टूनो 457 को स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही इस मोटरसाइकिल को मम्बा ब्लैक और प्यूमा ग्रे जैसे रंगों के विकल्प में ऑफर किया गया है।
दमदार है इंजन
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के स्पेशल एडिशन में 457सीसी पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। इस इंजन से मौटरसाइकिल को 35 किलोवाट की पावर और 43.5 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है।
ऐसे हैं फीचर्स
अप्रिलिया की ओर से टूनो 457 के स्पेशल एडिशन में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट्स, इमोबिलाइजर, यात्री सीट कवर, यूएसबी सॉकेट, हेलमेट केबल लॉक, टीपीएमएस, बाहरी वाहन कवर, फोर्क स्लाइडर्स, छोटा मडगार्ड, क्विक शिफ्टर, फ्रंट ब्रेक पैड सिंटर्ड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे कई फीचर्स को दिया गया है।
इतनी है कीमत
अप्रिलिया की ओर से टूनो 457 के स्पेशल एडिशन के लिए प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल को देश में 3.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया गया है।


































