NEWS
टोयोटा इंडिया ने तकनीकी खराबी के चलते 170 हाईब्रिड प्रियस माॅडल को रिकाॅल किया है। एयरबैग में खराबी इसकी वजह मानी जा रही है।
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में डीज़ल कारों और SUV पर लगा बैन जल्द ही हटाया जा सकता है। इसके लिए ग्रीन टैक्स देना होगा।
अशोक लीलैंड मलावी सरकार को मिल्ट्री और सामान्य इस्तेमाल के लिए 500 CV एक्सपोर्ट करेगा।
टोयोटा कोरोला हैचबैक का हाईब्रिड वर्जन लाॅन्च हुआ है। इसकी कीमत करीब 13.29 लाख रूपए है।
हार्ले डेविडसन ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक पर काम शुरू कर दिया है। संभावना है कि इसे साल 2021 तक आॅटो मार्केट में लाया जा सकता है।
आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स टेकनोलाॅजी जल्दी ही मोटरसाइकिलों में भी आने वाली है। यह कारनामा किया है TVS Motors ने, जिसने SMT टेकनोलाॅजी का पेटेंट कराया है।
काॅम्पैक्ट सेडान फोर्ड फीगो एस्पायर से अब Figo बैज़ हटाने जा रहा
है। अब यह कार फोर्ड एस्पायर के नाम से ही आएगी।
राॅयल एनफिल्ड ने देश में ग्राहकों के लिए रोड साइड असिसटेंट की सुविधा शुरू की है। फिलहाल इस सुविधा का फायदा ऐसे उपभोक्ता ही उठा सकते हैं जिनकी राॅयल एनफिल्ड 5 साल से ज्यादा पुरानी न हो।
बजाज ने अपनी लाइन स्पोर्ट्स बाइक पल्सर सीरीज़ की 135LS बाइक के दाम 4500 रूपए घटाए हैं। दाम घटने से पहले इस बाइक की कीमत 62,000 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) थी।
महिन्द्रा ट्रक व बस डिविज़न ने अपनी हैवी ब्लाज़ो व्हीकल रैंज को कोलकाता में उतारा है। इस रैंज की कीमत 21 लाख से 30 लाख रूपए के बीच है।
लॉन्च के महज़ दो महीने के अंदर टाटा टियागो की बुकिंग का आंकडा 22,000 जा पहुंचा है। इनमें से अभी तक 10,000 यूनिट की डिलिवरी भी कर दी है।
टियागो कंपनी की आइकॉनिक कार इंडिका की जगह ले चुकी है। सफलता का अंदाजा इसी बात से होना चाहिए कि लाॅन्च के केवल 2 महीनों में इसकी करीब 22 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है।
आपको बताते हैं ऐसी लग्ज़री बाइक्स के बारे में, जिनकी कीमत 1 लाख रूपए से लेकर 14 लाख रूपए तक है। यह लग्ज़री बाइक्स इसी साल के अंत तक भारतीय सडकों पर दौडती नज़र आएंगी।
यामाहा मोटर्स इंडिया ने अपने पाॅपुलर स्कूटर सिग्नस अल्फा का डिस्क ब्रेक वेरिएंट पेश किया है। कीमत 52,556 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
Bajaj ने अपनी Pulsar 135LS को काॅकटेल वाइन रेड कलर आॅप्शन में लाॅन्च किया है। इस बाइक की कीमत 58,002 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
KTM Duke-390 का नेक्स्ट-जनरेशन वर्जन अगले साल भारत में लॉन्च हो सकता है।
लाॅन्च से पहले ही इसकी स्पाईड इमेज आॅनलाइन लीक हुई है।
देश के फार्म इक्यूप्मेंट मार्केट में इस्कोर्ट्स ट्रेक्टर की सेल में
पिछले महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी देखी गई है। इनमें एक्सपोर्ट हुए 79
ट्रेक्टर भी शामिल हैं।
आयशर ने अपने प्रो-6037 ट्रक को देश में लाॅन्च कर दिया है। यह एक मल्टी-एक्सल ट्रक है जिसका देश में काफी समय से इंतजार हो रहा था।
Dieselgate Scandal में फंसी Volkswagen ने जारी किए गए
एक स्टेटमेंट में भारत में बेची गई 1.90 लाख डीज़ल कारों को वापस बुलाने की
पुष्टि की है। इसका कोई चार्ज या शुल्क ग्राहक से नहीं लिया जाएगा यानि यह एकदम मुफ्त होगा।
इटेलियन ऑटो कंपनी Piaggio अपने Vespa ब्रांड के तहत एक
और नया स्कूटर GTS 300 भारत में लाने की तैयारी कर रही है। करीब 4 लाख रूपए
के करीब होने की उम्मीद है।




















