Car

काइलैक को 1.0 टीएसआई इंजन से पावर दी जाएगी, जो 85 किलोवॉट की पावर और 178 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ चुना जा सकेगा। काइलैक ने ग्लोबल एनसीएपी टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल की है, जिसमें 25 से अधिक सक्रिय और पैसिव सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हिसाशी ताकेउची ने कहा, "इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हासिल कर, मैं अपने ग्राहकों को शुक्रिया कहना चाहता हूं, जिन्होंने हम पर भरोसा जताया। मैं अपने सभी कर्मचारियों, व्यापारिक सहयोगियों और भारत सरकार को उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं।

देश की बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक हुंडई मोटर इंडिया का इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) 15 अक्टूबर से आम निवेशकों के लिए खुल गया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी की योजना 27,870 करोड़ रुपये की राशि जुटाने की है।

14 अक्टूबर, 2024: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ("कंपनी") ने मंगलवार, 15 अक्टूबर, 2024 को इक्विटी शेयरों की अपनी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ - "ऑफर") खोलने का प्रस्ताव किया है। कंपनी Hyundai Motor समूह की अंग है, जो क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2023 में यात्री वाहन बिक्री के आधार पर दुनिया में तीसरी सबसे बड़ी ऑटो ओईएम थी। एंकर इन्वेस्टर बोली की तारीख बोली/ऑफर खुलने की तारीख से एक कार्य दिवस पहले है, जो सोमवार, 14 अक्टूबर, 2024 है। बोली/ऑफर बंद होने की तारीख गुरुवार, 17 अक्टूबर, 2024 है।

हुंडई मोटर और उससे जुड़ी कंपनी किआ कॉरपोरेशन की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बिक्री अमेरिका में अक्टूबर 2024 के अंत तक 1,00,000 को पार कर सकती है। कंपनी की ओर से रविवार को जारी किए गए डेटा से यह जानकारी मिली।

जर्मन लग्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने भारत में अपनी कार बिक्री के आंकड़ों को लेकर जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि भारत में उसकी कार बिक्री 2024 के पहले नौ महीनों में सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 14,379 इकाई हो गई। कंपनी ने यह भी बताया कि यह उसका सितंबर की अवधि में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

एलन मस्क द्वारा संचालित टेस्ला ने शुक्रवार को अपनी पहली साइबरकैब को पेश किया। इसकी लागत 30,000 डॉलर से कम होगी और औसत परिचालन लागत लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगी।

पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का बुधवार देर रात को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज दिन उनकी स्थिति "गंभीर" हो गई थी।

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री सितंबर में कमजोर रहने के बावजूद मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीने में इसमें 6.55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मजबूत ग्रामीण मांग के कारण यह संभव हो सका है।

इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरियों का रिसायकल एक भू-राजनीतिक और जलवायु संबंधी अनिवार्यता है। सरकार के अनुसार, इस क्षेत्र में भारतीय और यूरोपीय स्टार्टअप नवाचार और व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं।

थार रॉक्स, महिंद्रा के लिए न केवल एक नए मॉडल के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह कॉम्पैक्ट एसयूवी बाजार में भी कंपनी के प्रवेश का प्रतीक है, जहाँ वर्तमान में हुंडई क्रेटा जैसे वाहन हावी हैं। महिंद्रा इस मॉडल की सफलता पर बहुत कुछ निर्भर कर रही है, क्योंकि वे आने वाले वर्षों में 1 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचने की तैयारी कर रहे हैं।

एमजी (मॉरिस गैरेज) हेक्टर भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक लोकप्रिय एसयूवी के रूप में उभरी है

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट नेक्सा कार भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपने स्टाइलिश डिजाइन और बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए जानी जाती है। यह कार न सिर्फ युवाओं के बीच बल्कि फैमिली सेगमेंट में भी बेहद लोकप्रिय है। स्विफ्ट नेक्सा ने अपनी अनूठी डिजाइन, शानदार फीचर्स और किफायती कीमत के साथ भारतीय ग्राहकों को आकर्षित किया है। आइए, इसके कुछ प्रमुख फीचर्स और इसकी परफॉरमेंस पर एक नजर डालते हैं।

भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी की बढ़ती मांग के बीच Tata Nexon ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। स्टाइल, सुरक्षा और दमदार प्रदर्शन का बेहतरीन संयोजन पेश करने वाली यह एसयूवी न केवल भारत की सबसे लोकप्रिय गाड़ियों में से एक बन गई है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी इसे बड़ी सराहना मिली है।

दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियां हुंडई मोटर और किआ ने गुरुवार को एक संयुक्त परियोजना की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लिथियम आयरन फॉस्फेट (एलएफपी) बैटरियों के उत्पादन के लिए कैथोड मटेरियल टेक्नोलॉजी विकसित करना है।

होंडा मोटर्स को सोमवार को 76 वर्ष पूरे हो चुके हैं। कंपनी की स्थापना संस्थापक होंडा सोइचिरो की। ऑटोमोबाइल कारोबार शुरू करने का आइडिया उन्हें 1946 में इंपीरियल आर्मी द्वारा वायरलेस रेडियो को पावर देने वाले इंजन को साइकिल में फिट करने से आया।