Recent Launch
देश में फॉक्सवेगन (Volkswagen) की पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो (Ameo) को सोमवार यानि 16 मई को अहमदाबाद में आम दर्शकों के लिए डिस्प्ले किया जाएगा। यह सब 4-मीटर सेडान अहमदाबाद स्थित फॉक्सवेगन (Volkswagen) की डीलरशिप पर सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक डिस्प्ले के लिए उपल्ब्ध होगी।
सेंग्यॉन्ग टिवोली को नेपाल में लॉन्च किया गया है। वहां इसकी कीमत 33.66 लाख रूपए के करीब रखी गई है। नेपाल में टिवोली को CBU रूट के जरिए उतारा जाएगा।
फोर्ड इंडिया ने ईकोस्पोर्ट का नया ‘ब्लैक
एडिशन’ लाॅन्च किया है। कीमत 8.58 लाख
रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
महिन्द्रा ने अपनी छोटी एसयूवी TUV 300 को अधिक दमदार इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार दिया है। नए वेरिएंट T8 100bhp की कीमत 8.98 लाख रूपए और AMT वेरिएंट की कीमत 9.72 लाख रूपए है।
एमवी अगस्टा ने देश में अपनी Brutale रैंज के साथ, F3 और F4 को उतारा है। शुरूआती कीमत 16.78 लाख रूपए रखी गई है।
BMW ने अपनी 3-सीरीज़ का पेट्रोल माॅडल देश में लाॅन्च किया है। इसके 320i
प्रेस्टीज़ वेरिएंट की कीमत 36.9 लाख रूपए और लग्ज़री लाइन की कीमत 42.70 लाख
रूपए रखी गई है।
महिन्द्रा ने XUV-500 के एक और वेरिएंट में आॅटोमैटिक गियरबाॅक्स की पेशकश की है। यह वेरिएंट है W-6, जिसे आज मुम्बई में लाॅन्च किया गया है। इसकी कीमत 14.29 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) है।
टीवीएस मोटर्स ने अपनी पाॅपुलर स्कूटी जेस्ट-110 हिमालयन हाई का स्पेशल एडिशन बाजार में लाॅन्च किया है। इसकी कीमत 46,113 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है।
देश की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस ने कर्नाटका में अपनी पाॅपुलर एक्सएल-100 मोपेड को उतारा है। एक्सएल-100 की कीमत 29,879 रूपए (एक्स-शोरूम, कर्नाटका) है।
लग्ज़री सुपरकार बनाने वाली इटली की कंपनी लैम्बॉर्गिनी (Lamborghini) ने अपनी स्पोर्टसकार हुराकेन स्पाईडर (Huracan Spyder) को भारत में लाॅन्च किया है। यह एक कन्वर्टिबल (Convertible) सुपरकार है जिसकी कीमत कीमत 3.89 करोड़ रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
इसुजु इंडिया (Isuzu India) की डी-मैक्स वी-क्राॅस (D-Max V-Cross) पिकअप की कीमत 12.49 लाख रूपए होगी। यह जल्दी ही लाॅन्च होगी।
बजाज ऑटो ने एवेंजर क्रूज़-220 को एक नए कलर ऑप्शन में बाज़ार में लॉन्च किया है। माॅडल की कीमत 85,497 रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपने मशहूर स्कूटर होंडा डियो (Honda Dio) के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया है। इस नए मॉडल की कीमत 48,264 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
होंडा (Honda) ने अपनी बीआर-वी (BR-V) को आज भारतीय बाजार में लाॅन्च कर दिया है। इसकी कीमत 8.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है।
टोयोटा ने अपनी पाॅपुलर इनोवा (Innova) का नया अपडेट वर्जन (Update) इंडियन
मार्केट ने आज लाॅन्च कर दिया है। इस एमपीवी (MPV) का नया नाम है इनोवा
क्रिस्टा (Innova Crysta)। कीमत 13.8 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, मुम्बई) रखी है।
महिंद्रा (Mahindra) ने भारत में बिग बोलेरो पिक-अप (Big Bolero Pik-up) लॉन्च कर दी है। पुणे में एक्स शोरूम बिग बोलेरो पिक-अप बीएस-III (Big Bolero Pik-up BS-III) की कीमत...
















